स्व. सुखलाल वर्मा की 16वीं पुण्यतिथि पर रकीबखेड़ा में भंडारा और 1000 लोगों को साल वितरण

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ।

मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गोसाईगंज के ग्राम रकीबखेड़ा मजरा जहांगीरपुर में स्व. सुखलाल स्मृति सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा स्व. सुखलाल वर्मा की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को विशाल भंडारा एवं एक हजार महिलाओं व पुरुषों को साल वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सुखलाल वर्मा की प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा ने की।मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, विशिष्ट अतिथि जय सिंह जयंत सपा जिलाध्यक्ष और रामबरन सरोज (सेवानिवृत्त जिला जज) सहित कई सम्मानित लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव श्री सन्तोष रावत ने किया तथा संपूर्ण व्यवस्था अभिषेक कुमार रावत ने अपने साथियों के सहयोग से की श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत, विजय लक्ष्मी ने की पुष्पांजलि–पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अपने पिता स्व. सुखलाल वर्मा की पुण्यतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ विजय लक्ष्मी राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कराकर किया।मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में स्व. सुखलाल वर्मा की सामाजिक सेवाओं को याद किया और ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं से एसआईआर फार्म भरवाने की अपील की।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीब, दलित और वंचित महिलाओं को 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, आशिक अली, पूर्व चेयरमैन बृजेश यादव, महताब सिंह यादव, श्रवण कुमार यादव, उमेश यादव, विजय यादव, डॉ. प्रशांत, अंशिका वर्मा, आस्था वर्मा, प्रबल वर्मा, शंकर दीन रावत, राम समुझ रावत, नागेंद्र सिंह, संदीप यादव, राजेश रावत पूर्व चेयरमैन, मनोज पासवान, दिनेश यादव, जगरूप सिंह दादा, अतर सिंह यादव, अरशद नेता, विपिन पाल, विजय सिद्धार्थ, मो. हनीफ, मो. इब्राहिम, मोहन रावत, उदयभान यादव, राम सुचित यादव, अशर्फी लाल धीमान, अजेन्द्र यादव, सुमन यादव,राजू यादव, ओमप्रकाश दिवाकर, आशीष यादव, अरुणेश प्रताप सिंह (दल्लू), राज किशोर रावत राजू, किशन यादव, नितुल शर्मा, सतीश गुप्ता, अनिल पासी, अर्जुन पाल, टी.वी. सिंह , राकेश रावत, संदीप यादव, रविन्द्र यादव, राधे श्याम यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।सामाजिक सद्भाव और सेवा का सशक्त संदेशस्व. सुखलाल वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को और मजबूत करता है। विशाल भंडारा एवं एक हजार साल वितरण के माध्यम से रकीबखेड़ा गांव में मानवता, सदभाव और सेवा की परंपरा एक बार फिर जीवंत होती दिखाई दी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)