समाज जागरण संवाददाता
विद्यालय में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समर कैंप का उद्घाटन यूपी स्टेट चैंपियन एवं दो बार लॉन टेनिस चैंपियन रह चुके श्री चरण दास भार्गव जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को नई-नई चीजें सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अपनी प्रतिभा को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की संचालिका श्रीमती संगीता भार्गव ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों का शैक्षणिक विकास तो होता है, लेकिन उनकी रचनात्मकता और विशेष प्रतिभाएं कहीं न कहीं दब जाती हैं। ऐसे में समर कैंप बच्चों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कौशल एवं रचनात्मक सोच को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम बनता है।
समर कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इंग्लिश हैंडराइटिंग एवं कैलिग्राफी में सुंदर लेखन कला सिखाई गई, वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में आकर्षक बर्ड बनाना सिखाया गया। ताइक्वांडो प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। पर्सनालिटी डेवलपमेंट गतिविधि में बच्चों ने रैंप वॉक कर आत्मविश्वास का परिचय दिया। डांस गतिविधि में बच्चों ने “तारे गिन गिन” पंजाबी गीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त बच्चों को हॉलीवुड डांस का भी प्रशिक्षण दिया गया।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने पेन होल्डर तैयार किए, जबकि मेंटल मैथ्स में जम्बल्ड टेबल्स का अभ्यास कराया गया। वहीं इनडोर गेम्स में बच्चों को शतरंज की बारीकियां सिखाई गईं।
समर कैंप के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं शालू, निशा, प्रिया, रुपाली, सोनल, नीरज, काजल, सरिता, रक्षा, अर्शी, संतोष, शिल्पा, मनप्रीत, शिल्की, अंकिता, मीनू, गौरव, अंकुश, हर्ष, कुमुद, वंशिका, हुमा, दीपा एवं दीक्षा का विशेष सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



