google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समर इंटर्नशिप कैंप 2024: यूभीके कॉलेज कड़ामा में भौतिकी विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

समाज जागरण बिहार

पुरैनी। कड़ामा स्थित यूभीके कॉलेज में समर इंटर्नशिप कैंप 2024 में बुधवार को भौतिकी विभाग की आयोजित की गई कार्यशाला. भौतिकी विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शिवेंद्र आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा मौजूद रहे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉक्टर माधवेंद्र झा ने कहा कि हम लोग शैक्षिक विकास के दौर में आगे बढ़ रहे हैं हर किसी के सहयोग से ही कोई भी शैक्षणिक संस्थान बढ़ता है ऐसे में समर इंटर्नशिप कैंप में प्रत्येक दिन सभी प्राध्यापकों का उपस्थित रहना ही छात्र-छात्राओं में ऊर्जा का संचार करता है. प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी विषय मानव जीवन से सीधे जुड़े हुए हैं हम सभी जीवन पर्यंत छात्र हैं इसीलिए सभी को हर विषय से सीखने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि भौतिकी शास्त्र मूल तंत्र और सिद्धांत से जुड़े हुए हैं। भौतिकी विषय में आधुनिकीकरण दिया जैसे प्रकाश, हवा, पानी और इन सभी का उपयोग हम अपने मानव जीवन में जिस प्रकार से कर रहे हैं वह भौतिकी विज्ञान की देन है.


प्रधानाचार्य ने कहा कि जितना हम लोग गृह निर्माण पर खर्च करते हैं उतना का 10% खर्च करके अगर हम लोग प्रकृति से दिए हुए चीज जैसे प्रकाश, हवा, पानी जमा करें तो हमें स्वयं के और समाज के लिए कभी भी कई आवश्यक चीजों पर अन्यत्र खर्च नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा नीति में सभी विद्यार्थी को सम्यक ज्ञान चाहिए और विशेज्ञता चाहिए हर विद्यार्थी सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करें इसके लिए जान-जान को भौतिक शास्त्र व्यवस्था को समझना होगा.


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शिवेंद्र आचार्य ने कहा कि भौतिकी यह प्रकृति का विज्ञान है. और मानव जीवन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भौतिकी से ही जुड़े हुए हैं, ऐसे में ग्लोबल वार्मिंग के कारण कई घातक बीमारियां लोगों में हो रही है जिसको जानने हेतु जो भी जांच किया जाता है वह सभी भौतिकी विषय से ही जुड़ा हुआ है. इसीलिए भौतिकी विषय को विद्यार्थी अपना मूल विषय बनाएं इससे उनका जीवन एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा.


कार्यक्रम के दौरान मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉक्टर ललन कुमार झा, प्राध्यापक प्रोफेसर कुशेश्वर झा ने भी उक्त विषय वस्तु पर अपनी बातें रखी. कार्यक्रम के दौरान संचालन का कार्य अभिषेक आचार्य ने किया. इस दौरान मौके पर प्रोफेसर अमरेंद्र झा, प्रोफेसर शिवकुमार यादव, प्रोफेसर नागेश्वर झा, प्रोफेसर दिलीप कुमार झा, प्रोफेसर शिव किशोर सिंह, प्रोफेसर कुमार चंद्रशेखर, प्रोफेसर विजेंदर झा, प्रोफेसर संजय कवि, प्रोफेसर विनोद शंकर, प्रोफेसर रंजीत कुमार, नेहरू चौधरी सहित कई अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.

  • मुख्यमंत्री से टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की लखनऊ में शिष्टाचार भेंट
    सीएम को शीर्ष नेतृत्व ने  यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा बताई, मुलाकात करने वालों में जीवीसी श्री मनीष जैन और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन भी शामिल, टीएमयू की ओर से मुख्यमंत्री को श्री शिव  परिवार की मूर्ति की भेंट, सीएम ऑफिस ने एक्स अकाउंट पर इस  शिष्टाचार भेंट को किया साझा  उत्तर प्रदेश के यशस्वी…
  • चिल्हनियां पंचायत में मनरेगा राशि की निकासी पर सवाल, दोबारा भुगतान के आरोपों की जांच
    एक ही योजना को अलग-अलग नाम से दर्शाकर भुगतान लेने का आरोप, शिलापट्ट नहीं मिलने की भी चर्चा; सरपंच की शिकायत पर डीएम के निर्देश से जांच जारी वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज। किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन और सरकारी राशि की निकासी को लेकर सवाल उठने लगे…
  • किशनगंज के पंचायत सरकार भवनों की मशीनों से जांच की मांग, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
    पटना मुख्यालय से स्वतंत्र जांच दल गठित करने की मांग, नींव से छत तक निर्माण गुणवत्ता और सरकारी खर्च की जांच कराने की अपील वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज। किशनगंज। जिले की सभी पंचायतों में निर्मित और निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग उठी है। सीमांचल सेवा…
  • Hyundai Bayon SUV: ₹10 लाख कीमत, डुअल स्क्रीन और ADAS जैसे फीचर्स
    2026 Hyundai Bayon की दमदार डिजाइन और हाईटेक केबिन ने खींचा ध्यान, 12.3 इंच की दो स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स से लैस ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Hyundai Bayon चर्चा में है। कंपनी की इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को Hyundai Venue और Hyundai Creta के…
  • सोनभद्र में 225 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 216 ने लिए सात फेरे तो 9 का हुआ निकाह
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपतियों को मिले उपहार, कन्या के खाते में भेजे जाएंगे 64 हजार रुपये समाज जागरण/ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को डायट परिसर, उरमौरा, रॉबर्ट्सगंज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 225 जोड़े विवाह बंधन…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)