सरायकेला खरसावां (झारखंड)27 मई 2025:–सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के लंका टोला में खरकाई नदी के छठ घाट में तीन दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में तीनों डूबने लगे जिसमें से दो लड़के सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन अभी तक एक लड़का सूरज मिश्रा (पिता का नाम सुनील मिश्रा सहरसा के रहने वाले) का कुछ अता-पता नहीं चला है। जिसमें एक किशोर जिसका नाम ऋषभ राज उर्फ बिट्टू की हालत गंभीर होने पर तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही तीसरा लड़का यानी आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह अपने घर में सुरक्षित है। बताया जाता है कि तीनों दोस्त नहाने के लिए 3:30 बजे संध्या के समय नहाने निकले थे। लापता हुए सूरज का पता लगाने के लिए प्रशासन के द्वारा गोताखोरों के द्वारा प्रयास किया गया लेकिन असफलता ही हाथ लगी है। लापता सूरज मिश्रा दसवीं कक्षा का सेंट मेरिज का छात्र है। वही मौके पर पहुंचे आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि लापता युवक की खोजबीन के लिए लगातार हमारे गोताखोर प्रयास में लगे हुए हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



