google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। आज सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बरेमा में समर कैंप में बच्चों को योग, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, इंग्लिश स्पंकिंग, राइडिंग, रीडिंग आदि सिखाया गया। बच्चों ने गीत और डांस प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि आज के इस तनाव भरे माहौल में योग बहुत ही आवश्यक है। प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। योग हमेशा सूर्य निकलने से पहले या सूर्य अस्त होने के बाद करना चाहिए। प्रशिक्षिका कुसुम सिंह और रानी देवी ने बच्चो को योग का प्रशिक्षण दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)