मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – समाजसेवी सुरजीत सिंह को देश के प्रमुख क्षत्रिय संगठन मां करणी सेना का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सिंह लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान एक प्रभावशाली हिंदूवादी व समाजसेवी छवि के नेता के रूप में होती है!सुरजीत सिंह ने कई महत्वपूर्ण जन–मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाई है और विभिन्न संगठनों में पूर्व में भी जिम्मेदारियाँ संभाली हैं। संगठन का कहना है कि उनकी नियुक्ति से महाराष्ट्र में करणी सेना की गतिविधियों को नई दिशा और सशक्त नेतृत्व मिलेगा। मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेन्द्र सिंह गौतम एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ने सुरजीत सिंह को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सफलता की कामना की है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



