google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र में स्वाभिमान पर्व का किया जाएगा आयोजन; जिलाधिकारी

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि स्वाभिमान पर्व का आयोजन कराया जाना हैं जनपद सोनभद्र के मूल/स्थायी निवासियों में से समूह के एक-एक व्यक्ति का चयन किया जाना है जिसके लिए
समूह शॉपकीपर्स, हाकर्स, स्ट्रीट वेण्डर्स मार्केट एसोसिएशन, समूह महिलाएं, समूह गिग वर्कर्स,
समूह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, समूह यंग प्रोफैशनल्स एमबीए स्टूडेन्टस, कार्पाेरेट क्षेत्र के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, कर्मचारी, स्टार्टअप के सीईओ आदि (उम्र 40 वर्ष से कम), समूह सीनियर सीटीजन, समूह विज्ञान प्रौद्यगिकी एमएसई तथा तकनीकी सेवाओं के कर्मचारी, समूह वॉलन्टियर युवा विजेता, नॉन टैक्निकल क्षेत्र के सफल व्यक्ति, अखाड़ा, शिव मन्दिर और आध्यात्मिक संस्थाओं के सदस्य, समूह प्रदेश की सीमावर्ती गांव के व्यक्ति प्रदेश के कलाकार, समूह पोस्टमैन, रेलवे स्टाफ , सफाई कर्मचारी, ड्राइवर्स आदि सेवाओं के लोग। समूहों से सम्बन्धित व्यक्तियों/संस्थाओं से सोमनाथ धाम की यात्रा हेतु चयन किये जाने के लिए स्वस्थ और स्वच्छ छवि वाले इच्छुक जनपद सोनभद्र के मूल निवासियों से दिनांक 15.04.2026 के सायं 05ः00 बजे तक जिला सूचना कार्यालय/जिला पर्यटन संस्कृति परिषद कार्यालय कक्ष संख्या-57 विकास भवन में स्वस्थता प्रमाण पत्र (मेडिकल फिटनेस सर्टीफिकेट) तथा किसी भी प्रकार के अपराधिक कृत्य में संलिप्त न होने का प्रमाण पत्र (पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र) के साथ-साथ आधार कार्ड की दोनो तरफ की प्रति तथा दो फोटो और मो०नं० के साथ जमा किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति का चयन लॉटरी के आधार पर किया जायेगा। लॉटरी ड्रा करने की सूचना समय, तिथि व स्थान के लिए अलग से समाचार पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)