सीएमओ की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे मानपुर नगर वासी
नगर परिषद मानपुर में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारों की उदासीनता कई वार्डो में गंदगी कीचड़ जल जमाव आदि से देखा जा सकता है जहा एक ओर देश प्रदेश की सरकारें स्वच्छता को लेकर हजारों करोड़ रुपए खर्च कर स्वच्छता के संदेश दे रही हैं वही नगर परिषद मानपुर में चारों तरफ फैली गंदगी बजबजाती नालियां सड़क पर बहता गंदा पानी खुले स्थान पर कचड़ा फेकना आदि स्वच्छता अभियान को समाप्त कर रहे हैं नगर परिषद द्वारा स्वच्छता के नाम पर हर महीनो लाखो के भुगतान कराया जाता है लेकिन नगर की तस्वीर कुछ और ही बयां करती है और स्वच्छता सिर्फ कागजों में ही देखा जा सकता है

नगर के मुख्य मार्ग उमरिया शहडोल वार्ड नं 9 बस स्टैंड में कई दिनों से गंदे पानी का जमाव हो रहा है जिससे संक्रमण फैलाने की संभावना भी है ऐसा नहीं है की इसकी खबर नगरीय प्रशासन सहित खंड के उच्च अधिकारियों को नहीं है क्योंकि नगर परिषद के सीएमओ स्वच्छता अधिकारी पार्षद एवं खंड के अनुविभागीय अधिकारी आए दिन इस सड़क से गुजरते है लेकिन इन्हें दिखाई नही देता इसी तरह वार्ड नंबर 5 में हनुमान मंदिर से आगे मुख्य मार्ग पर कई दिनों से नाली का गंदा पानी बह रहा है लेकिन स्वच्छता प्रभारी को इन सब की कोई चिंता नहीं है अब जब मानपुर में ये हालत होगी तो सिगड़ी,सेमरा,और गोवर्दे में स्वच्छता का हाल क्या ही होगा
कुछ दिन पहले सिगड़ी वार्ड नंबर 3 में जल जमाव के कारण एक घर गिरने की स्थिति में था वार्ड पार्षद द्वारा कई बार सीएमओ एवं स्वच्छता प्रभारी से जल भराव से गरीब सुमन यादव एवम राकेश यादव के घर गिरने की संभावना की आशंका जताई गई लेकिन जिम्मेदारों ने तो आंख में पट्टी और कान में रुई डाली हुई है आखिरकार गुस्से में आकर वार्ड पार्षद ने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक से अपनी व्यथा सुनाई उसके बाद वार्ड पार्षद 4के वार्ड में जल भराव की समस्या के लिए परिषद द्वारा बीच सड़क से पानी के निकासी के लिए पाइप डलवाई गई
वही देखा जाए तो नगर परिषद द्वारा वार्ड 11 में नगर से एकत्रित कचड़े को खुले स्थान में फेंका जा रहा है हालांकि राजस्व विभाग द्वारा उक्त जमीन को नगर परिषद के कचरा फेंकने के लिए चिन्हित किया गया है लेकिन सवाल यह है कि जब नगर परिषद में कचरा संवर्धन प्लांट स्थापित करने के लिए राशि भी उपलब्ध है तो उस स्थान पर बाउंड्री बाल का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा आखिर क्यों इस कार्य में लेट लतीफ किया जा रहा है नगर परिषद को बाउंड्री का निर्माण कराने के बाद ही नगर से एकत्रित कचरा वहा फेंकना था शायद वहां के रहवासियों को गन्दगी के बीच में ही गुजर बसर करने में मजबूर करने में नगर परिषद मानपुर के आला अधिकारी सहित जिम्मेदार को मजा आ रहा है।
दिया तले अंधेरा
नगर परिषद के अधिकारियों की निकम्मेपन के कारण नगर परिषद कार्यालय के समीप ही वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में अंधेरे का साम्राज्य बना हुआ है और परिषद के गठन होने के बाद भी आज तक यहां लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई है यह मार्ग मानपुर बायपास मार्ग है जहां सड़क के दोनों और रहवासी निवास करते हैं लेकिन सड़क के दोनों और अभी तक स्ट्रीट लाइट तक नहीं लग पाई है जिसके कारण अंधेरे का साम्राज्य बना रहता है। ऐसा नहीं है कि वार्ड के निवासी इस संबंध में अध्यक्ष एवं मुख्य नगर परिषद के अधिकारी का ध्यान आकर्षण नहीं कराया है ध्यान आकर्षण के बाद भी नगर परिषद के अधिकारियों के द्वारा वार्ड वासियों के हित में किसी भी प्रकार की पहन नहीं की जा रही है।
गंदगी का साम्राज्य
नगर परिषद के पूरे 15 वार्ड में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है और साफ सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। गंदगी का साम्राज्य होने के कारण संक्रामक बीमारियों की फैलने की प्रबल आशंका बनी हुई है ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण आसपास के सैकड़ो गांव के ग्रामीण मानपुर आते हैं और नगर परिषद के अधिकारियों की मनमानी को कोसते हुए वापस अपने गांव चले जाते हैं।
नगर के कई प्रबुद्धजन और समाजसेवियों ने नगर परिषद मानपुर में अधिकारियों के तानाशाह पूर्ण रवैया के लिए विपक्ष के पार्षदों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया है और साथ ही जिले के संवेदनशील कलेक्टर महोदय और क्षेत्रीय विधायक जी से नगर परिषद मानपुर में स्वच्छता के कार्यों में अनदेखी करने वाले अधिकारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है!!

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



