चचाई —-ग्राम पंचायत केल्हौरी चचाई में खुलेआम स्वच्छता की धज्जियां उड़ रही है स्वच्छता के कार्यक्रम और दीवार लेखन तक सीमित यह आदर्श ग्राम पंचायत गंदगी का टापू बनता जा रहा है चचाई कॉलोनी सहित पूरे गांव में केवल 20 वार्डों में छह वार्ड केल्हौरी मौहार टोला मे जबकि 14 वार्ड विद्युत नगरी चचाई में है जहां 14 वार्डों में साफ सफाई का जिम्मा मंडल के सिविल विभाग से साल भर चलता रहता है जबकि कैलोरी पंचायत केवल 6 वार्ड में ही ध्यान देती है इसके बावजूद पंचायत के सबसे बड़े वार्ड 6 नंबर में नाली निर्माण बना पानी निकासी की व्यवस्था साथ ही नाली की सफाई ना करवाने से आज आवासीय कॉलोनी गंदगी का टापू बना हुआ है लोग केवल गाड़ी में बैठकर ही सड़क पर चल पा रहे हैं नाली का जमा सड़क पर गंदे पानी से कॉलोनी वासियों का बुरा हाल है इसी वार्ड में चार छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल संचालित हैं जिनका निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय रह वासियों ने कई बार सरपंच सचिव से नाली सफाई हेतु फरियाद की लेकिन पंचायत के जवाबदारों के अनसुना करने से आज इस वार्ड में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है कई बार स्थानीय लोग स्वयं पैसा लगा सफाई भी करवाते देखे गए किंतु पानी निकासी न बनने से प्रतिदिन पंचायत की सड़क गंदगी का तालाब बनी रहती है।यही हाल ग्राम केल्हौरी के कुछ वार्डों में गर्मी के समय पर भी सड़कों में नाली न होने से घरों का गंदा पानी पूरे सड़क में बहकर बरसात जैसा मौसम दिखाई देता है।
वार्ड नंबर 6 के रहवासी कॉलोनी में केवल एक कचरा घर केल्हौरी मुख्य मार्ग पर बना दिया जबकि रहवासी कॉलोनी में एक भी कचरा घर पंचायत द्वारा नहीं बनाया गया मौहार टोला में बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि नेताओं के रहने के बाद भी इस वार्ड में सुविधाओं को लोग तरस रहे हैं पंचायत में स्वच्छता के तहत एक कचरा गाड़ी भी है जो लोगों को कभी देखने को नहीं मिली।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



