लोनी गाजियाबाद : देश की राजधानी दिल्ली से सटी लोनी नगर पालिका परिषद जहां एक और स्वच्छता संबंधी नारे लेखन कराकर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने का ढिंढोरा पीट रही है वहीं गोल चक्कर से लोनी डिपो के सामने लोनी नगर पालिका परिषद की सीमा में घुसते ही गंदगी के ढेर आपका स्वागत करने को तैयार है।

लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकांश वार्डो में गंदगी के ढेर व जल भराव की समस्या मुंह बाए खडी़ है आम वार्डों की बात तो छोड़िये नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में आने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी बरसात के पानी से नहर के रूप में तब्दील हो जाता है शिव विहार मेट्रो स्टेशन, पाभी सादकपुर व लोनी डिपो के सामने बड़े-बड़े गडढो से हुए जल भराव के बाद सड़कों पर कीचड़ फैल रहा है आवागमन ठप हो गया है इस क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए दिल्ली आते जाते हैं सड़क पर पहले ही गंदगी ने स्थिति को बिगड़ रखा है वही स्थानीय नगरों के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले लोगों के चौपहिया व दोपहिया वाहनों के सड़क में बने गढ़ों में धस जाने के कारण समय व रूपये अनावश्यक रूप से बर्बाद हो रहे है इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूलों के बच्चों की बसे इसमें धस जाने के कारण हमेशा फंसी रहती है नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक के बीच चल रही खीचतान का खामियाजा स्थानीय नागरिकों को उठाना पड़ रहा है स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि भस्मासुर की तरह मुंह बाए खड़ी इस समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



