
दैनिक समाज जागरण विवेक देशमुख
मस्तुरी। छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम
में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मस्तूरी से कु. महिमा यादव ने 93.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसी प्रकार कु. श्रेया गुप्ता ने 93 प्रतिशत एवं हर्षदीप सिंह ने 91.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित कर संस्था का मान बढ़ाया। कक्षा दसवीं के अधिकांश बच्चें प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। बोर्ड परीक्षा में संस्था का कुल परीक्षा
परिणाम 85 प्रतिशत रहा।
संस्था के प्राचार्य श्री के. एस. डहरिया ने बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभाशीष एवं उज्ज्वल भविष्य के लिया बधाई प्रेषित किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



