google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वास्थ्य को खुली चुनौती दे रहा है नगर परिषद

नगर परिषद प्रशासन की तानाशाही से सांस लेना हो गया मुश्किल



वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
23 अक्टूबर। मोती बाग के निवासी जहरीली गैस के बीच जी रहे हैं। सांस लेने में परेशानी हो रही है।, बच्चों को सांस लेने में मुश्किल होने पर मौतीबाग मोहल्ला से लोग दूर चले जाते हैं। अस्थमा के रोगी भी मोहल्ला छोड़ने को विवश हैं।

नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोतीबाग वार्ड संख्या 07 का हिस्सा है। वार्डवासी गंदगी की गैस के बीच जी रहे हैं। मोती बाग, वार्ड नंबर 7 में स्थित सड़क के बगल में नगर परिषद के द्वारा पूरे शहर के कचरे का भंडारण किया जाता है और उसमें आग लगाई जाती है।

जिससे निकली जहरीली गैस शुद्ध हवा की सांस का दम घुट देती है। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ ज्यादा होती है। अस्थमा के भी शिकार लोग हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जहरीली गैस से पीड़ित लोगों ने बताया कि लगातार पांच दिन से कचरे में आग लगी हुई है। तीन किलीमीटर तक सुआं फैल रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को घर के अंदर खिड़की बंद करके रखे हैं। फिर भी बच्चे की सांस लेने में परेशानी हो रही है। बूढ़े बच्चे तथा अन्य लोग खांसी सांस लेने में परेशानी हो रही हैं। कई लोग अस्थमा के शिकार हो गए हैं स्थानीय लोगों ने कहा अगर इसका निराकरण नहीं हुआ तो पूरा मोती बाग गंदी हवा जैसे जहर की चपेट में आ जाएगा।

गौरतलब है कि नगर परिषद के द्वारा पूरे शहर का कचरा मोतीबाग में फेंका जाता है। पूरे मोतीबाग को कचरा भंडार बना दिया गया है। और इसमें आग लगा देने पर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। कई बरसों से नगरवासी आंदोलन किया जा रहे हैं फिर भी इसका निराकरण नगर परिषद द्वारा नहीं किया जा रहा है। विरोध करने पर कई बार स्थानीय लोगों पर नगर परिषद द्वारा मुकदमा भी कर दिया गया है।
वार्डवासी छोटू ने बताया कि मक्खी मच्छर इतने हो गए हैं कि सांस लेते समय नाक में चले जाते हैं इस परेशानी को बयां नहीं किया जा सकता। शिकायत किया जा रहा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं हम लोग परेशान हैं।
यहां की लगभग 2500 आबादी हैं सभी लोग इस जहरीले गैस और गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए है।

गौरतलब है कि मोती बाग वार्ड नंबर 7 में सड़क के किनारे स्थित एक भूभाग पर सम्पूर्ण शहर का कचड़ा अवशिष्ट पदार्थ, मरे हुए जानवर इत्यादि वर्षों से डंप किया जा रहा है। जिसके कारण वार्ड वासी हमेशा अस्पताल, प्राईवेट डॉक्टर के यहाँ दौड़ते रहते है। उल्टी, बुखार सहित कई प्रकार की बीमारी से लोग ग्रस्त हैं। ऐसे लोगों ने कहा कि कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। जिस कारण सांस ले लेने में घुटन होती है। सांस की बीमारी से ग्रसित ही रहे हैं। कई बार नगरपरिषद किशनगंज, जिला पदाधिकारी किशनगंज, अनुमंडल लोक शिकायत, जिला
लोक शिकायत, प्रमंडल आयुक्त पूर्णिया समेत जन प्रतिनिधि को आवेदन दिए हैं। मोतीबाग के लोगों की समस्या अब भयावह हो गई है। इस महामारी का निष्पादन अभी तक नहीं हो सका है।

हवा और पानी भगवान ने सभी को मुफ्त में दिया है। मोतीबाग के लोगों से नगर परिषद ने शुद्ध हवा छीन लिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One thought on “स्वास्थ्य को खुली चुनौती दे रहा है नगर परिषद

Comments are closed.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)