नोएडा सेक्टर 57 महिला स्पेशल पिंक वेंडिंग जोन में सफाई कर्मचारियों के द्वारा स्टोर की मांग को लेकर चल रहे धरना से पिंक जोन में कार्यरत महिला वेंडर परेशान। सफाई कर्मचारी दुकानों के काउण्टर पर बैठकर दुकान खोलने की विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि हम लोगों को भी एक स्टोर बनाकर दे प्राधिकरण नही तो दुकान नही चलने देंगे।
प्राधिकरण के जेई मखन लाल ने सफाई कर्मचारियों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन रहे नाकाम। अब महिला वेंडर उच्चाधिकारी से उम्मीद है कि आए और उनका काम काज शुरू करवाए। इसके साथ ही पास में लगे अवैध दुकानों को भी हटवाए।
सूत्रों की माने तो स्टोर की मांग तो सिर्फ एक बहाना है, असल मांग तो अवैध वेंडर जिनको हटा दिया गया है उनका दुकान लगवाना है। प्राधिकरण के सर्कल आफिसर और जेई के लिए बड़ी मुश्किल है। दुकान लगवाए तो लाइसेंस धारी वेंडर नाराज और नही लगवाए तो अवैध वेंडर। सफाई कर्मियों की मंशा क्या है यह तो वही लोग जाने लेकिन यह बात तो साफ है कि वेंडिंग जोन के पास में लगे अवैध बिरयानी के दुकान हटाए जाने से नाराज है।
नही तो भला वेंडिंग जोन से उनका क्या लेना देना ? स्टोरी के लिए प्राधिकरण के पास में जगह की कोई कमी तो है नही जो उसी जगह को चुनेगा, जो कि नोएडा प्राधिकरण के वर्तमान सीओं के तरफ से महिला वेंडर के लिए एक तोहफा है। जोन से प्राप्त कुछ विडियों है जो कि टवीटर पर तेजी से दौड़ लगा रहे है।
जिसमें एक महिला वेंडर बरसात के समय में अपने छोटे से बच्चों को लेकर इंतजार कर रही है कि कब उनको दुकान खोलने दिया जायेगा । सुबह के आये शाम होने को है लेकिन हंगामा जस का तस है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



