कुरुक्षेत्र के छात्र देव कर्ण दुनिया के सबसे कम उम्र के यंग एक्टिविस्ट खिताब से सम्मानित
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, जनेवा स्वीट्जरलैंड में आयोजित युनाइटेड नेशनस यंग एक्टिविस्ट समिट 2025 के तहत दुनिया के सबसे कम उम्र के यंग एक्टिविस्ट का खिताब धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के युवा का मिला है। जी हां धर्मनगरी के शांति नगर निवासी कक्षा 12वीं के विद्यार्थी देव कर्ण ने यह उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि इस वर्ष समिट के लिए पांच देशों से केवल 5 यंग एक्टिविस्ट चुने गए हैं, जिसमें इंडिया, ब्राजील, जापान, लेबनान, व कोटदीइवोर शामिल हैं। देव कर्ण के अंकल दिनेश शर्मा ने बताया कि देव कर्ण आज भारत के करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुका है।


उनकी सफलता यह संदेश देती है कि-“उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन सपने और संकल्प हमेशा बड़े होने चाहिए। इंडिया के छात्रों के लिए मिसाल बनकर देव यह साबित कर दिया कि यदि युवा टैलेंट को सही दिशा, अवसर और मंच मिले तो वह दुनिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर चमक सकता है।
उन्होंने बताया कि इस समिट में देव को उल्लेखनीय कार्यों के लिए इंटरनैशनल यंग एनवायरमेंट लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। देव के इन कार्यों में यू.एन.ओ. उसके मॉडल को आवश्यक, नवान्मेषी और विश्व स्तर पर लागू किए जाने योग्य बताया। जिसमें ग्रामीण इलाकों में तालाबों का पुनर्जीवन, जल गुणवत्ता जांच के लिए स्मार्ट वॉटर सेंसर तकनीक, मोबाइल एप आधारित पानी की सूचना प्रणाली, युवाओं को प्रकृति और जल संरक्षण से जोड़ने की मुहिम शामिल हैं। छात्र देव की यह टेक परम्परा आधारित जल संरक्षण पहल कई देशों में लागू करने योग्य मानी गई।
इसके अलावा देव ने यू.एन.ओ. के मंच पर दमदार भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हर देश अपने पारंपरिक जल स्त्रोतों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर पुनर्जीवित करे तो दुनिया जल संकट से बाहर आ सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



