श्री राघवेंद्र रामलीला नाटक समिति के द्वारा 187 वर्ष से किया जा रहा आयोजन
चुनार मीरजापुर :- बालू घाट स्थित प्राची शिव मंदिर पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री राघवेंद्र रामलीला समिति के तत्वाधान में मंगलवार को देर रात भगवान श्री हरि विष्णु की भव्य झांकी सजाई गई। झांकी दर्शन के लिए नगर सहित आसपास क्षेत्र के महिला पुरुष बच्चे भारी संख्या में गंगा घाट पर पहुंचे और भगवान श्री हरि विष्णु के झांकी का दर्शन पूजन किया। पंडित वेंकटेश्वर पांडेय, अखिलेश मिश्रा ने भगवान श्री हरि विष्णु की आरती उतारी। और प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान प्राचीन मंदिर के साथ ही संतोषी माता मंदिर, विष्णु मंदिर को भी झालर लाइट फूलों से भव्य सजावट किया गया था। यहां पर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा था।मेला में नानखटाई, खानपान आदि की दुकान लगी रही।इस दौरान समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा बच्ची, भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता, ब्रह्मानंद कुशवाहा, मुन्ना गुप्ता, झब्बू लाल, विकास आदि रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



