google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुल के अप्रोच का कराया मरम्मत कार्य

दैनिक समाज जागरण
संवाददाता लालगंज (मीरजापुर):क्षेत्र के भैसौड वलाय पहाड गांव के पाल बस्ती में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए पुल का अप्रोच बारिश के कारण धंस गया था जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड रहा था सूचना मिलने पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुशील कुमार सोनी ने पुल के अप्रोच का मरम्मत कार्य कराते हुए लोगो के आवागमन के लिए खोल दिया है जिससे पुल से आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानियों का सामना ना करना पडे पुल का निर्माण कार्य चार महीने पहले कराया गया था लेकिन अत्याधिक बारिश होने के कारण पुल का अप्रोच धंस गया था ग्रामीणो की सुचना पर तत्काल अप्रोच का मरम्मत कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा करा दिया गया है इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुशील कुमार सोनी ने बताया की बारिश के कारण पुल का अप्रोच धंस गया था सूचना मिलने पर अप्रोच का मरम्मत कार्य करा दिया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)