google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गोकशी व आर्म्स एक्ट से संबंधित प्रकरण में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”

समाज जागरण/ विजय शंकर पांडेय

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल विनोद यादव के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.01.2026 को थाना घोरावल पर मु0अ0सं0-10/2026 अन्तर्गत धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्तगण, चन्द्रशेखर कुमार शर्मा उर्फ चन्द्रशेखा पुत्र ईश्वर शर्मा, निवासी ग्राम मोहनीडीह, थाना मोहनिया, जिला कैमूर (भभुआ), राज्य बिहार, उम्र करीब 24 वर्ष, महेश कोल पुत्र स्व0 बडक, निवासी ग्राम तेन्दुहार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 42 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।


मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना घोरावल पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर—अभियुक्त चन्द्रशेखर कुमार शर्मा उर्फ चन्द्रशेखा को दिनांक 31.01.2026 को समय 17:45 बजे, अभियुक्त महेश कोल को दिनांक 01.02.2026 को समय 08:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)