google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम कचहरी सचिव की मौत, परिवार को आर्थिक मदद की मांग

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखण्ड के कंकेर पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मो हाफिज अंसारी का निधन बीमारी एवं पैसे के अभाव में हो गया है। संघ के जिला अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पैसा की कमी के कारण उनका इलाज नहीं हो पाया। सचिव का मानदेय कम होने और 5 महीने से नहीं मिलने के कारण परिवार की स्थिति खराब है। अध्यक्ष ने मांग की है कि सचिव की पत्नी को नौकरी दी जाए, ग्राम पंचायत सचिव का मानदेय बढ़ाया जाए और तत्काल आर्थिक मदद दी जाए। ग्राम कचहरी सचिव संघ के सदस्य रोहीत कुमार, संतोष देवी, पार्वती देवी, निलम देवी, पुष्पा देवी, अरुणजय, संजय, सारस्वती देवी, विनय गुप्ता, कुमद देवी और अर्जुन ने मांग का समर्थन करते हुए शोक व्यक्त किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)