google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टैंकर-पिकअप में जोरदार टक्कर, 5 भैंस गंभीर रूप से घायल, पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

डाला/ सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में एक टैंकर और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। रानीताली क्षेत्र स्थित ककरोहिया पुलिया के पास हुई इस दुर्घटना में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर लदी पांच भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर एक पिकअप वाहन भैंसों को लादकर हाथीनाला से डाला की ओर जा रहा था। ककरोहिया पुलिया के पास ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप की टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अपनी विपरीत दिशा में जाकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद, दोनों वाहनों के चालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। सड़क पर खून से लथपथ और घायल अवस्था में तड़पती भैंसों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)