google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खलियारी स्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के आसपास गंदगी का अंबार, बदबू से श्रद्धालु परेशान

प्रशासन द्वारा आज तक गांव में सफाईकर्मी की नही की गई है व्यवस्था

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। स्थानीय ग्राम पंचायत में विंध्यवासिनी मंदिर के पास गंदगी का अंबार, बदबू से श्रद्धालु परेशान, कई वर्षों से सफाई कर्मचारी कि तैनाती नहीं। सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक स्थित खलियारी मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर के पास भारी गंदगी का अंबार लगा है, इससे उठ रही बदबू के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव और बाजार में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यही समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, क्योंकि खलियारी गाँव में कोई सफाई कर्मचारी कि नियुक्ति नहीं किया गया है। करीब तीन हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में सफाई कर्मचारी नहीं से स्थिती खराब हो गई है। मंदिर के परिसर के आस पास रुकना और वहां से गुजरना भी दुभर हो गया है। खलियारी के प्रबुद्ध समाजसेवी डॉक्टर पीएन पाण्डेय ने बताया कि इन हालातों में मंदिर परिसर में जाना दुर्लभ हो गया है। उन्होंने ने नाराजगी भी जाहिर करते हुए कहा कि जिस गांव कि आबादी पांच सौ से लेकर एक हजार तक आबादी है वहां पर सफाई कर्मी तैनात हैं। ग्राम पंचायत खलियारी के प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके पांच साल के कार्यकाल में आज तक सफाई कर्मचारी कि नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि उन्होंने बताया कि सैकड़ों बार ब्लॉक अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया है। इस संबंध में नगवां ब्लॉक के एडीओ पंचायत कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी कि तैनाती के लिए डीपीआरओ सोनभद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही सफाई कर्मचारी उपलब्ध होंगे, उन्हें तत्काल खलियारी में तैनात किया जाएगा। तब तक के लिए उन्होंने ने मंदिर और बाजार कि साफ सफाई के लिए एक टीम गठित कराने के निर्देश दिए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)