
दैनिक समाज जागरण संवाददाता अभिषेक तिवारी
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 के टीन बंगला स्थित मैरिज हॉल में आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद के अध्यक्षता में किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पाकुड़ जिला 20 सूत्री सदस्य श्री उदय लखमानी जी उपस्थित थे lमुख्य अतिथि उदय लखमानी,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, वार्ड पार्षद कुतुबुद्दीन अंसारी,नगर मिशन प्रबंधक सह- नोडल पदाधिकारी मनीष मिश्रा,चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, पप्पू गंगवानी,रौशन कुमार सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने शिविर में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया एवं उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी l पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान विभाग के अधिकारियों के द्वारा आवेदन के माध्यम से किया गया lइस कार्यक्रम मे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जेएसएलपीएस,खाद्य आपूर्ति, सेवा की गारंटी,सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, गव्य एवं पशुपालन,फूलो झानो आशीर्वाद योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए l मौके पर कनीय अभियन्ता राजु कुमार एवं सुबोध कुमार,नगर परिषद प्रधानमंत्री आवास योजना के धीरज कुमार, रवि जयसवाल,बप्पा दे, आबिद अंसारी, मनोज बर्मन,रोहित भगत आदि मौजूद थे l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



