google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेत में काम करने गई किशोरी आई तार के चपेट में गई जान राजातालाब समाज जागरण विनीत कुमार सिंह

जातालाब.वाराणसी
जक्खिनी में घटी दुखद घटना
जक्खिनी में विद्युत स्पर्शाघात से एक किशोरी पारो 16 की मृत्यु हो गई।जक्खिनी पोखर के पास सड़क के पूर्वी तरफ यह घटना घटी।जहां विद्युत पोल दो महीने से जमीन पर गिरा पड़ा था।वहां खेत में घास करने गई पारो उम्र 16 साल निवासी सरैया तार के चपेट में आने से जान से हाथ धो बैठी। किशोरी के पिता अजय उर्फ जंगी का कहना था कि वह विद्युत पोल 2 माह से जमीन पर गिरा था। विद्युत पोल जमीन गिरने के बाद भी विभाग के लोगों का ध्यान उस तरफ नहीं गया।इस तार के सहारे आसपास के लोगों के घरों में विद्युत आपूर्ति होती है।
आसपास के लोगों ने किशोरी को खेत में मुंह के बल गिरा पड़ा देखा तो पुलिस विभाग को सूचना दी। मौके पर जखनी पुलिस पहुंची और विद्युत विभाग को सूचना दी। लाइन काटने के बाद किशोरी की पहचान पारो के रूप में हुई।घर वाले सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और रोते बिलखते हुए शव को अपने घर ले गए। आसपास के लोगों का कहना था कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। किशोरी तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। तीन छोटे-छोटे भाई भी हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)