सोनभद्र। (समाज जागरण) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया के द्वारा दिनांक 13.04.2026 को रात्रि लगभग 08:20 बजे पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी व मिर्जापुर से आए कुल 10 श्रद्धालु विजयगढ़ किला स्थित मजार पर दर्शन हेतु गए थे, जो किले के पीछे मुख्य द्वार से जंगल के रास्ते जाते समय रास्ता भटक गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीआरवी 8507 की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। कॉलर का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस टीम द्वारा टॉर्च, सीटी एवं लाउड लाउड हेलर के माध्यम से सघन जंगल में तलाश की गई। लगातार लगभग 06 से 08 घंटे की कठिन खोजबीन के उपरांत पुलिस टीम द्वारा सभी 10 व्यक्तियों (जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल थे) को सुरक्षित रूप से जंगल से खोजकर सकुशल बाहर निकाला गया।
सकुशल बरामद व्यक्तियों का विवरण:- नेहाल अख्तर पुत्र स्व0 अब्दुल कइयूम निवासी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 39 वर्ष), हनीफ पुत्र गफ्फार निवासी सिंधोरा बाजार थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 45 वर्ष), शाहीद पुत्र सलीम निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 15 वर्ष), फैज पुत्र जमाल अख्तर निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 14 वर्ष), समीर पुत्र हनीफ निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 16 वर्ष), सानिया पुत्री सलीम निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 16 वर्ष), मेहकन निशा पत्नी स्व0 अब्दुल कयूम निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 55 वर्ष), नसीमा खातून पत्नी हनीफ निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 35 वर्ष), राबीया बेगम पत्नी नेहाल अख्तर निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 30 वर्ष), रुकसार पुत्री नेहाल अख्तर निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 07 वर्ष)। सभी व्यक्तियों के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों द्वारा सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



