दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
चांदन/बांका/आनंदपुर ओपी क्षेत्र के द०वारणे पंचायत के सुड़ियाडीह गांव के एक दस वर्षीय छात्र की बज्रपात के चपेट में आने से की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सुड़ियाडीह गांव के विनोद यादव का पुत्र हरीश यादव मंगलवार 13 सितंबर को प्रोन्नत मध्य विद्यालय जोकटाहा पढ़ने गया हुआ था। जहां विधालय में छुट्टी होने पर घर लौट रहा था। इसी बीच मुसकोड़वा गांव के समीप पहुचते ही जोरदार वर्षा होने लगी। किताब कॉपी भिगने से बचाने हेतु मृतक हरीश कुमार एक पेड़ के नीचे रुक गया। इसी बीच वज्रपात होने से गंभीर रूप से झुलस मुर्छित होकर गिर गया। जानकारी मिलते ही स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु रेफरल अस्पताल कटोरिया पहूंचाया।
जहां जांच उपरांत चिकित्सक डॉ एस डी मंडल ने मृत घोषित कर दिया है। जिसकी सूचना पर आंन्दपुर ओ पी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मृत शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं इस मामले में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक छात्र का पंचनामा बनाकर बुधवार को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया जाएगा। वहीं घटना की जानकारी पर चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य ने मृतक के परिजन को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मुवावजा दिलाने की बात कही है।
इधर घटना को लेकर मृतक की मां सुनिता देवी,दादी खिरिया देवी आदि परिजन रो रो कर बुरा हाल है।इस घटनाक्रम से क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि मुखिया तुलसी रजक, सरपंच आशिष रोबिन उड आदि ने मृतक के परिजन को संतावना दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में बढ़ा था छोटा का उम्र करीब 7 वर्ष है।
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएंनोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा…
- आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारीपत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण…
- रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारीगुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।…
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायलसोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया…
- बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसासोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








