बुनकरों की समस्या को लेकर रखी कपड़ा मंत्री राकेश सचान से बात
दैनिक समाज जागरण फारूक अंसारी
बिजनौर: बुनकर मजदूर विकास समिति रजिस्टर्ड ऑल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शहाबुद्दीन अंसारी ने उर्दू एकेडमी के चेयरमैन केफुलवरा अंसारी के साथ 13 सितंबर को लखनऊ में कपड़ा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान के आवास पर मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के बुनकरों की समस्याओं को उठाकर समस्याओं का निदान करने की मांग की बुनकरों की मौजूदा हालात की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए बताया प्रदेश के गरीब बुनकरों की हालत निंदनीय है गरीब बुनकर को दिन रात मेहनत करने के बावजूद अपने बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है जिसके कारण बुनकरो के बच्चे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं ऊपर से बिजली विभाग वाले बुनकरों पर लाखों रुपए बकाया बिल दिखाकर बुनकरों का उत्पीड़न कर रहे हैं कई सालों से बंद पड़े बुनकरों के कारखानों का कनेक्शन नहीं काटने के वजह से बिजली का बिल लाखो रुपए का दिखा कर बिजली विभाग के कर्मचारी बुनकरों का उत्पीड़न कर रहे हैं प्रदेश सरकार इसको गंभीरता से लेते हुए बुनकरों का बकाया बिजली का बिल फ्लैट रेट से भुगतान करने का तत्काल प्रभाव से बिजली विभाग को आदेश करें अन्यथा गरीब बुनकर अपने घर बार को बेचकर भी लाखों रुपए का बिजली का बिल अदा नहीं कर सकता आपको बताते चलें बुनकर मजदूर विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शहाबुद्दीन अंसारी ने बुनकरों की समस्याओं को लेकर 35 सालों से सरकार के समक्ष उठाने का काम कर रहे हैं पिछले तकरीबन 4 महीने से दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगाकर कपड़ा व बिजली मंत्री और वस्त्रउद्योग के कर्मचारियों के समक्ष बुनकरों के बिजली के बिल की समस्याओं को उठा रहे हैं शहाबुद्दीन अंसारी की मेहनत रंग लाती दिख रही है जल्द ही बुनकरों को बिजली के बिल से निजात मिलने की उम्मीद है
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएं
नोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा… - आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी
पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण… - रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी
गुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।… - दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया… - बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसा
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



