google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठाकुरगंज 19 वाहिनी मुख्यालय में दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया*

*दैनिक समाज जागरण संवाददाता अब्दुल जब्बार*

*

दैनिक समाज जागरण किशनगंज ठाकुरगंज में 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज में दीपावली पर्व का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के कमान्डेंट श्री मधुकर अमिताभ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया |कार्यक्रम के दौरान महोदय ने सभी जवानों को दीपावली की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि दीपावली हिन्दुओं का सबसे लोकप्रिय व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जिसे बहुत उत्साह और ख़ुशी के साथ मनाया जाता है | मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन ही भगवान श्री राम 14 वर्षों के वनवास के बाद रावण का वध करने के उपरांत अयोध्या लौटे थे |
दीपावली स्वयं के अन्दर के अन्धकार को मिटा कर समूचे संसार को प्रकाशमय बनाने का त्यौहार है, यह त्यौहार हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और साथ ही सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है | किसी साहित्यकार ने क्या खूब कहा है “जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना , अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाये” इसलिए हमें भी सभी निराशाओं को त्याग कर एक नयी आशा के साथ हर चुनौती से निपटने को तैयार रहना है | कार्यक्रम में अधिकारीयों और जवानों द्वारा आतिशबाजी का भी लुफ्त लिया गया और अंततः प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया |
कार्यक्रम में सहायक कमान्डेंट जय प्रकाश कुमार , सहायक कमान्डेंट(चिकित्सा ) सुमित कुमार चौरसिया , निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल सहित बल के अधिनस्त अधिकारी एवं समस्त बलकर्मी उपस्थित थे |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)