संवाददाता/ शिव प्रताप सिंह। दैनिक समाज जागरण
हाथीनाला/ सोनभद्र। थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 42/2024 धारा-103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान पंजीकृत अभियोग की धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया।
उक्तअभियोग में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा को निर्देश दिए गए थे। आज दिनांक 13.01.2025 को हाथीनाला पुलिस ने पंजीकृत अभियोग उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 01. अभियुक्ता विफनी देवी पत्नी अशर्फी यादव ग्राम सऊडीह पोस्ट हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र उम्र करीब 60 वर्ष 02. अभियुक्त राजेश यादव पुत्र अशर्फी यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी सऊडीह पोस्ट हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



