google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना मांची पुलिस को मिली सफलता, 01 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से बिहार ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद ।*

समाज जागरण
ब्यूरो चीफ सोनभद्र

मांची, सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन्) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मांची पुलिस द्वारा दिनांक 08.12.2024 को थाना क्षेत्र के चौरा जंगल से होते हुए बिहार ले जा रहे 07 राशि गोवंश के साथ 01 नफर अभियुक्त निर्मल सिंह उर्फ दारा सिंह पुत्र बौद्ध सिंह यादव ग्राम चौगड़ी कला थाना काराकाट (गोड़ारी) जिला रोहतास बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 नफर अभियुक्त राजेश यादव उर्फ टम्पू पुत्र शिवपूजन यादव ग्राम निचली मड़पा थाना मांची जनपद सोनभद्र जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिनकी तलाश की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मांची पर मु0अ0सं0- 64/24धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)