google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

25000/- रुपये का इनामिया एक वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार*

मोटरसाइकिल, तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस बरामद

अभय कुमार पटेल/ समाज जागरण

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मशान बाबा के पास, चौकी हिन्दुआरी के समीप, एक व्यक्ति को पिस्टल से गोली मारे जाने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0–699/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
  उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज व एसओजी प्रभारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त आज दिनांक 24.08.2025 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम होना से हिन्दुआरी की तरफ जा रहा है।

स्थानीय पुलिस बल व एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त को रोकने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त को घटनास्थल (हिनौता रोड़) से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटरसाइकिल के साथ पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अमित यादव उर्फ प्रिन्स उपरोक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी लाया गया जहाँ वह ईलाजरत है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्त को 25000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)