10 जुलाई को कलश यात्रा एवं 15 जुलाई को विशाल भंडारा
आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो
बिसौली बदायूं। समीपवर्ती गांव बंजरिया में मन्दिर के 34 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर पंच दिवसीय आदिशक्ति भद्रकाली अखण्ड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार 10 जुलाई से 15 जुलाई तक श्री आदि शक्ति माता काली शक्तिपीठ शिव मंदिर बंजरिया का 34 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 10 जुलाई को कलश यात्रा,14 जुलाई को सामूहिक पार्थिवेशवर रुद्राभिषेक एवं पूर्ण आहुति तथा शिव विसर्जन एवं 15 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन श्री वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया 24 घंटे आठों पहर दिन रात अनवरत आहुति भद्रकाली एवं माता पार्वती व महादेव की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। श्री यादव ने बताया कथा के दौरान आने वाले लोगों, साधु संतों आदि के रूकने, भोजन पानी की व्यवस्था भी की गई है। वही यज्ञ स्थल पर वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



