google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोड्डा में मध्य देशीय वैश्य हलवाई समाज द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोविंद जी पूजन समारोह का जिला स्तरीय 9वा वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया

समाज जागरण मनोज कुमारसाह
गोड्डा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ जी का 9 वा वार्षिक एक दिवशीय पूजन समारोह आज दिनांक 31.8.24 शनिवार को मंदिर. सह धर्मशाला स्थल पंचायत भवन कनवारा के बगल में बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हलवाई समाज के हजारों की संख्या में उपस्थित हुए एवं पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया ज्ञात होकी हलवाई समाज द्वारा आयोजित यह समारोह हलवाई समाज की एकता का परिचायक है इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋषि साह ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत कियागया की इस समारोह में इसी समाज के कई गण मान्य
व्यक्ति जो हलवाई समाज की एकता एवं हलवाई समाज के उत्थान से संबंधित अपने विचार को रखें इस समारोह में कार्यक्रम का संचालन करें अधिवक्ता सह सचिव अजय प्रसाद साह ने मंच का संचालन किया उन्होंने कहा कि संघर्ष ही जीवन है इसमें लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है सतत संघर्ष करने की आवश्यकता है हलवाई समाज के लोग हमेशा संघर्ष शील हैं उन्हीं के कठिन परिश्रम एवं अपने संघर्ष शील जीवन यापन के बल पर आज अच्छे मुकाम पर पहुंच पाए हैं आगे और भी अग्रसर बनाए रखने की आवश्यकता है इस समारोह में अध्यक्षता श्री जगदीश प्रसाद साह ने कहा कि समाज को जागरूक करने की आवश्यकता एवं शिक्षा में विकास पर जागरूक करने की आवश्यकता है इस समारोह में मीडिया प्रभारी कृष्ण कन्हैया ने कहा किआपसी सदभाव एवं सहयोग के द्वारा हीसमाज का उन्नति संभव है इस मौके पर छोटे बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें देश भक्ति गीत एवं रिकॉर्डिंग डांस द्वारा नृत्य किया गया वहीं दूसरी ओर समाज की वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उपाध्यक्ष जयकांत गुप्ता दिलीप कुमार गुप्ता अमित जी भवेश कुमार गुप्ता अनिल कुमार साह रवि साह आशीष कुमार गौतम गुप्ता तथा अनिल कुमार शिक्षक सबों ने उपस्थिति दर्ज करते हुए समारोह को संबोधित किया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)