दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 31 अगस्त 2024 नवीनगर प्रखंड के बड़ेम ओ पी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया गया है। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सोन दियारा क्षेत्र मे बालू की अवैध खनन की गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बड़ेम ओ पी थाना के पीएसआई सुनीता कुमारी एवम सशस्त्र बल ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया है । वहीं पुलिस को आने की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है और इसकी सूचना खनन विभाग को करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



