दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय टंडवा में शनिवार को दो दिवसीय पुन पुन महोत्सव की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता औरंगाबाद अनुग्रह नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण सिंह ने किया।महोत्सव की तैयारी को लेकर बीडीओ अरुण सिंह ने बताया कि पुन पुन महोत्सव 2026 का आयोजन टंडवा स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में 20 और 21 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य कलाकार और क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि 21 जनवरी को क्षेत्रीय कलाकार और विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम,पेंटिंग और मेहदी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस बैठक में पुन पुन आयोजन समिति के अध्यक्ष रामजन्म सिंह, सचिव राजेश कुमार अग्रवाल, मुखिया रामप्रसाद राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारयण राय, थानाध्यक्ष ,प्रधानाध्यापक बिनोद दास,अभय वैध, रामवीजय सिंह, सुनील बॉस सहित अन्य गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



