google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने मनाई शहीद भगत सिंह की शहादत

दैनिक समाज जागरण 23.03.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई स्थित शहीद चौक पर शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित उन्हें नमन करते हुए कन्हैया सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी शहीदों के सपनो का सम्मान करती है और निरंतर करती रहेगी ,लेकिन शहीदों को उचित सम्मान अभी तक राज्य सरकार नहीं दे पा रही है शहीद भगत सिंह जैसे युवा नौजवान देश के प्रति अपनी भक्ति दिखाते हुए हस्ते हस्ते फांसी को स्वीकार कर लिया सरकार को उनके आदर्श को आत्मसात करते हुए उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए जिस किसी भी चौक पर अगर शहीद भगत सिंह की मूर्ति स्थापित हो उनके चौक पर आज के दिन उनकी मूर्ति का रंगरोगन होना चाहिए उनके प्रतिमा पर देश के परचम लहराने वाले शौर्य गाथा होनी चाहिए ऐसा नहीं करके सरकार उनके आत्मा को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी संतोष सिंह, ललन झा, अरूप मल्लिक, तनवीर आलम उर्फ राजू, सुधीर सिंह ललित सिंह , मोहम्मद मुनीर आलम, अभिजीत सरकार समेत अन्य मौजूद रहे। ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)