दैनिक समाज जागरण
विजय तिवारी
रायपुर। दिनांक 19.12.2024 को सेक्टर 09 हास्पिटल से आमेश कुमार उम्रं 68 साल पता इस्पात नगर रिसाली,भिलाई का ईलाज दौरान स्वास्थ्य सुधार न होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर हेतु समय दोपहर 04.00 बजे रवाना किया गया जिसकी यातायात व्यवस्था हेतु श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश तथा सुश्री ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मिलकर बनाये गये ग्रीन कोरिडोर एवं हाइवे पेट्रोलिंग की सहायता से मात्र 38 मिनट में एम्बुलेंस को सेक्टर 09 हास्पिटल भिलाई से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया। जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग-02 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा चौक/चौराहों में यातायात के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मोर्चा संभाला गया।
इसी प्रकार कल रात को नागपुर की 3 साल की बच्ची के इलाज के लिए नागपुर से नया रायपुर सत्य साईं हॉस्पिटल ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था जिसे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रात्रि 1:30 बजे अंजोरा बाईपास से पायलटिंग कर कुम्हारी टोल प्लाजा क्रॉस करवाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



