राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार रांची के द्वारा आंगनवाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया जा रहा है।प्रखंड के 188 आंगनवाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया।प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकाश पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा पांच आंगनवाड़ी सेविकाओं को स्मार्ट फोन देकर शुभारंभ किया गया।प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने बताया स्मार्टफोन मिलने से सेविकाओं को विभागीय कार्य करने में सहूलियत होगी और कार्य की गति बढ़ेगी।मौके पर सामाजिक सुरक्षा के प्रखंड लेखा सहायक महेश प्रसाद,बीपीओ ममता सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार,दुर्गा देवी,रंजना वर्मा,मंजू देवी,पुष्पा देवी,इंडिया देवी,रूबी देवी,हेमलता सिंह,बबीता देवी,सीता देवी,रुकसाना खातून समेत सैकड़ों सेविका मौजूद थी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



