google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपद में राज्य महिला आयोग की सदस्य का आगमन 13 फरवरी को

राज्य महिला आयोग की सदस्य 13 फरवरी को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में करेंगी जनसुनवाई

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2025 को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह (गेस्ट हाउस) प्रतापगढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें महिलाओं को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उसके उपरांत महिला बंदी गृह, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)