समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर धान बेचने वाले किसानो की संख्या दिन पर दिन अब कम होती जा रही है। खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र चिरईगांव ,गौराकलां के दोनो केन्द्र पर अभी तक 32479-20क्विंटल धान की खरीद 471किसानो से हुयी है। जबकी खरीद लक्ष्य पचास हजार क्विंटल है। खरीद 28फरवरी तक ही होनी है।
केन्द्र प्रभारी कैलाश का कहना हैकि अब किसान धान बेचने के लिए कम आ रहे है। वही पीसीएफ के धान क्रय केन्द्र बी पैक्स जाल्हूपुर प्रभारी रवि ने बताया कि खरीद लक्ष्य आठ हजार क्विंटल के सापेक्ष 187 किसानो से 13480क्विटल धान की खरीद हुयीहै। अभी किसान जो आरहे है। उनसे धान की खरीद की जा रही है। वही बी-पैक्स नरायनपुर पर 5000क्विंटल और छाही पर 6000क्विंटल धान की खरीद हुयी। धान का बाजार रेट भी मूल्य समर्थन रेट के बराबर चलने से किसान क्रय केन्द्र पर कम ही आ रहे है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



