google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसी भी संस्था की मजबूती का आधार होता है उसका अभिलेखीकरण : विमल कुमार।

ग्राम संगठन में लेखपाल की भूमिका महत्वपूर्ण

ग्राम संगठन बुक कीपर के सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी अभिलेखीकरण किसी भी संस्था अथवा संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि किसी भी संस्था की सफलता उसके सही अभिलेखों पर ही निर्भर होती है। इसलिए ग्राम संगठन में आप सभी पुस्तक संचालकों (लेखापाल) की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में चल रहे ग्राम संगठन बुक कीपर के सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।
सत्र प्रभारी संजय कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आप सभी लेखापाल दीदियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है इन सात दिवसों में लेखांकन अथवा ग्राम संगठन में रखे जाने वाले 8 रजिस्टरों के बारे जो आप सभी ने सीखा है उसका अनुपालन अपने संगठनों में जाकर अवश्य करें तभी आपके प्रशिक्षण की सार्थकता है।
प्रशिक्षक मंजू देवी पाल, आईपीआरपी एवं संगीता देवी, बीआरपी द्वारा प्रतिभागी दीदियों को आज के सत्र में मांग वसूली बकाया रजिस्टर (डी.सी.बी.) तैयार करने के बारे में, स्टार्टअप फंड की उपयोगिता, कार्यालय निर्माण फंड, मासिक प्रतिवेदन लिखने का तरीका व इसके फायदे के बारे में जानकारी दी गई और सभी प्रतिभागियों से फार्मेट पर अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर सुरेश तिवारी, सुरेश पाण्डेय, अजीत कुमार, नीरज कुमार व पूनम सिंह, ज्योति यादव, रूबी मिश्रा, कुमारी सीमा, सुमन मौर्या, रेशम सरोज, रेखा राय, अंजू देवी, नगीना देवी, ललिता, तारा देवी सहित वाराणसी जनपद के विकास खण्ड सेवापुरी, बड़ागांव, हरहुआ, पिंडरा, चिरईगांव, चोलापुर व काशीविद्यापीठ से चयनित 24 लेखपाल दीदियों की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह द्वारा सभी प्रतिभागी दीदियों को सार्टिफेकेट व ग्रुप फोटोग्राफ देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)