दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद (बिहार) 3 जनवरी 2023 :- भगवान भास्कर के नगरी देव के सीता लाल गली में मुनी देवी के घर पर सावित्रीबाई फुले कल्याण समिति देव के द्वारा सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया । जन्म उत्सव का आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य एवं महिलाओं ने भाग लिया और उत्साह के साथ केक काटकर जन्म उत्सव मनाया।
कल्याण समिति के अध्यक्ष रीता देवी ने बताया कि हम लोग बारह सालों से सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव मना रहे हैं । जैसे हम लोग मजबूत है वैसे अन्य महिलाओं को जागृत कर मजबूत बनाना चाहती हूं । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रीता देवी, सचिव मुन्नी देवी, कोषा अध्यक्ष सविता देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, सोना देवी, के साथ-साथ अन्य महिला सदस्य भी शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



