ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक काउण्ट सीजर मैटी का जन्मदिन -सहयोग लिवर केयर एण्ड इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक बहुअरा में महात्मा काउण्ट सीजर मैटी जी की 217 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैटी जी की प्रतिमा के सामने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया ।इस अवसर पर आसपास तथा अन्य जनपदों से आए हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के चिकित्सकों की उपस्थिति रही।
वरिष्ठ डॉक्टर जयप्रकाश ने बताया कि इलेक्ट्रो होमियोपैथी संपूर्ण इलाज है तथा यह सर्व सुलभ है तथा दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा पद्धति है इलेक्ट्रोपैथी के क्षेत्र में चिकित्सकों के लिए भी अपार संभावनाएं हैं उक्त अवसर पर वैद्य जयप्रकाश सिंह शिवकुमार, मुकेश, वैद्य राजेश रत्न मौर्य, अरविंद मौर्य वरिष्ठ डॉक्टर एवं पत्रकार डॉ जितेंद्र, डॉक्टर सुरेश सिंह, वैद्य दिनेश कुमार सिंह पत्रकार एवं डॉक्टर विशाल मौर्य, विनोद मौर्य, डा० सत्येन्द्र श्रीमती पूजा सिंह, किरन इत्यादिअनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



