ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सोनभद्र जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के गरीबों की सबसे महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को षड्यंत्रपूर्वक समाप्त करना चाहती है। गोंड ने कहा कि सरकार ने पहले इस योजना का नाम बदला और अब इसे खत्म करने की पूरी योजना बना ली है। मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के जिला कोऑर्डिनेटर बृजेश तिवारी ने भी केंद्र सरकार पर ग्रामीण भारत की संरचना को ध्वस्त करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने 100 दिन के रोजगार गारंटी कार्यक्रम को 125 दिन का करने को एक ‘जुमला’ बताया। तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास के लिए पहले 90%अंशदान देती थी, जबकि 10%राज्यों से आता था। अब इसमें बदलाव कर 60%
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



