google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रंग और गुलाल से पटा भाजपा कार्यालय,ठंडई में डूबे रहे कार्यकर्ता

न राधे न होई होरी नगर में,दे दे बुलउवा राधे का …..फाग पर जमकर झूमे आशुतोष,मिथिलेश

उमरिया ।भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और मिथिलेश पयासी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह के अवसर पर जमकर फाग गया।इस अवसर परभाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को होली खेली,इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल समेत पूर्व भाजपाध्यक्ष सहित जिले भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवम मिथिलेश पयासी ने संगीत की धुन पर फाग गया,इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं में जमकर जोश दिखा,और शीतल दूध मेवे के साथ ठंडई में डूबे दिखे कार्यकर्ता।रंग और गुलाल से सराबोर कार्यकर्ता रंगोत्सव के पावन पर्व पर एक दूसरे पर गुलाल लगाकर पारम्परिक तरीके से एक दूसरे के गले लगे।इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ एकता और भाईचारे का प्रतीक है।होली का पर्व दो खंडों में मनाया जाता है,होलिका दहन जो बुराई पर अच्छाई के जीत को प्रदर्शित करता है,और होली का रंग हमारे जीवन में निखार लाता है।उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार होली सभी के जीवन मे खुशी लाये और ईश्वर से प्रार्थना कर कहा कि इस सनातनी पर्व को हम सब मिलकर ऐसे ही जीवन भर हर्षोल्ल्लास के साथ मनाते रहे।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी,महामंत्री दीपक छतवानी,ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार,पूर्व अध्यक्ष दिलीप पांडेय,पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह,पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा,ज्ञानवती सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह,धनुषधारी सिंह,हरीश विश्वकर्मा, शकुंतला प्रधान,सभी मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवम सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)