google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज का स्वागत करेंगे अमले भाजपा टीम। साहनी।

प्राप्त जानकारी में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी झुग्गीझोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अनूपपुर के सोशल मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ भाजपा नेता सीनियर एडवोकेट अरविंद साहनी ने बताया कि आगामी 20 फरवरी को भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश महाराजगंज से छह बार के सांसद पंकज चौधरी का आगमन अपने एक निजी कार्यक्रम में नेशनल पार्क बांधवगढ़ उमरिया के लिए हो रहा है जहां वह 20 फरवरी को आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद 21 फरवरी को परिवार के साथ घूम कर रवाना हो जाएंगे इस खबर को सुनकर तीनों जिले के भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वही भाजपा नेता साहनी ने बताया की वह भी मूल रूप से महाराजगंज गोरखपुर उत्तर प्रदेश के हैं और पंकज चौधरी के लिए हमेशा से हर चुनाव में गर्मियों में रहकर वहां पर कार्य किया है और उनके स्थानीय वह सांसद भी हैं इसी वजह से अमली क्षेत्र के भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल वित्त मंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं देते हुए संगठन के बारे में भी चर्चा करेगा।
साहनी ने कहा कि उनकी भाजपा की टीम केंद्रीय मंत्री की स्वागत के लिए 20 फरवरी को यहां से ताला मानपुर बांधवगढ़ के लिए रवाना होगी जहां वह मुलाकात कर उनके टीम 21 फरवरी को वापस आएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)