google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रतिष्ठा महापद यात्रा का पहला पड़ाव श्रृंगवेरपुर में भव्य स्वागत

दैनिक समाज जागरण
कटनी।गौ माता को पशु सूची से हटाने और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रयाग महाकुंभ से दिल्ली तक 33 दिनों की ‘गौ प्रतिष्ठा महापद यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का पहला पड़ाव श्रृंगवेरपुर में भव्य स्वागत और सम्मान के साथ पूरा हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जल योद्धा आर्य शेखर , अमित दुबे और कई अन्य गौ भक्त उपस्थित थे। सभी ने गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया।
यह यात्रा परम तपस्वी संत त्यागीजी महाराज ज्ञान तीर्थ स्वर्ग धाम विलायत कला कटनी मध्य प्रदेश के संरक्षण में और सच्चिदानंद जी महाराज (सचिन दुबे जी कौशांबी) के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।
संत त्यागीजी ज्ञान तीर्थ जी ने बताया कि इस यात्रा को हर किसी का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गौ माता की प्रेरणा हर हृदय को द्रवित और प्रेरित कर रही है। सचिन दुबे द्वारा जन-जन में समर्पण भाव को जगाने की प्रेरणा दी जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। इसके साथ ही, यह यात्रा गौ माता के महत्व के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने का भी काम कर रही है।
यह यात्रा 33 दिनों में दिल्ली पहुंचेगी, जहाँ गौ भक्तों द्वारा एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को और मजबूती से उठाया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)