google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दंपति का शव क्षेत्र में सनसनी।

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के छिकरा डाड टोला झलूहवा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में दम्पति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसूरत खरवार पुत्र धनराज खरवार उम्र 45वर्ष , कौशल्या पत्नी रामसूरत उम्र 40वर्ष निवासी झलुहवा, कोटा थाना चोपन सोनभद्र जो बुधवार को छिकराडाड़ में मजदूरी कर शाम को घर के तरफ चल दिए परन्तु वें रात तक घर नहीं पहुँचे तो परिजन घबड़ा गए और ग्रामीणों के साथ खोजने लगे लेकिन कोई पता नहीं चला और तीन दिन से रिस्तेदार नातेदारों के यहाँ भी पता किए पर पता नहीं चला वही रविवार ग्रामीणों के साथ परिजन जंगल में ढूढ़ने निकले थे झलूहवा से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल में रामसूरत का शव पेड़ पर लटकता मिला और उसकी पत्नी का शव जमीन पर क्षत विक्षिप्त की स्थिति में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गया।


ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना चोपन थाना को दी सूचना मिलते थाना प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजकर हर पहलुओं पर विधिक कार्यवाही में जुट गये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)