समाज जागरण
मीरजापुर /लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के 66 वर्षीय मुन्ना लाल यादव का अधकटा शरीर का शव तुलसी लखनिया के जंगल में एक प्लास के पेड़ से मंगलवार को सुबह लटकता मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंचे लालगंज थाना प्रभारी ने शव का जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्वजन ने हत्या कर शव को पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी मुन्ना लाल यादव 11 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अपने निजी गौशाला के लिए निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे, पूरे दिन और रात घर वापस न आने पर परेशान होकर स्वजन 12 अप्रैल को शाम लालगंज थाने मे गुमशुदगी के लिए तहरीर दी। तहरीर मिलने के आधार पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी मुन्ना लाल यादव गाय भैंस पालन के साथ खेती करते थे। घर से सुबह भैंस को चारा देने के लिए दो सौ मीटर की दूरी पर अपने गौशाला गए थे। लेकिन वापस लौट कर नहीं आए। गांव के लोगों के साथ स्वजनों ने काफी खोजबीन किया था। लेकिन कहीं पता नहीं चला। परेशान होकर मुन्ना लाल के पुत्र पप्पू ने अपने मां के साथ लालगंज थाने पहुंचकर तहरीर दिया था। मंगलवार को सुबह लकड़ी के लिए आए ग्रामीणों ने शव को लटकते देखा तो उसकी चर्चा तुलसी गांव तक पहुंची। स्वजन संग ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव का कमर के नीचे का हिस्सा गायब है।
उसको लेकर लोगों मे तरह तरह की चर्चा होती रही। शव पूरी तरह से सड़क गल कर सिर्फ कंकाल ही बचा है। शरीर पर कपड़ा मौजूद हैं। फारेसिक टीम जांच के लिए पहुंची है। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएग। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्वजनों द्वारा तहरीर मिलने के आधार पर कार्यवाही जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



