नोएडा: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच Noida Authority के जल विभाग ने आज सेक्टर 61, 60, 71, 62 और 59 में व्यापक शरबत वितरण अभियान चलाया।
इस दौरान राहगीरों, कामगारों, स्थानीय निवासियों और ऑफिस आने-जाने वालों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

लगातार पड़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्राधिकरण का यह कदम सराहनीय माना जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को हाइड्रेट रखना, गर्मी से होने वाली परेशानियों को कम करना और समुदाय में स्वास्थ्य व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल आने वाले दिनों में भी विभिन्न सेक्टरों में जारी रहेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ऐसी सेवाएं बेहद मददगार साबित होती हैं।
#NoidaAuthority #HeatWaveRelief #SharbatDistribution #StayHydrated #CommunityCare #BeatTheHeat
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



