दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग के किनारे स्थित गांगुडीह तालाब से शुक्रवार को पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरता एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार दल बल के साथ गांगुडीह तालाब पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मगर,किसी ने भी मृतक के संबंध में जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर पहलू में जांच शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



