google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टिटलागढ़ शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एस 05 कोच न०, से एक अज्ञात सवारी का शव घाटशिला रेलवे स्टेशन आरपीएफ ने बरामद किया।

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 08 सितंबर 2025:– घाटशिला: टिटलागढ़ शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एस 05 कोच से एक अज्ञात सवारी व्यक्ति का शव घाटशिला रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे घाटशिला स्टेशन रेलवे आरपीएफ पुलिस ने बरामद किया। आरपीएफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भोगान हेम्ब्रम ने जांच के उपरांत बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के संबंध में आरपीएफ के एएसआई चंद्रशेखर महतो ने बताया कि ट्रेन में ड्यूटी में तैनात चल रहे जवानों ने घाटशिला जानकारी दिया। घाटशिला में ट्रेन डिटेन कर शव उतारा गया है। मृतक के बारे में विस्तृत कोई शिनाखत कि अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। उस ट्रेन में ड्यूटी में तैनात टीटी ने बताया है, कि मृतक तितलागढ़ से शालीमार जा रहा था। घाटशिला रेल पुलिस आरपीएफ अज्ञात मृतक की नाम, पता आदि सहित किस कारण से मृत अवस्था में पाया गया। पूरी जानकारी की जांच परख की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)